नौतनवा थाने में किन्नरों ने मचाया उत्पात

नौतनवा थाने में किन्नरों ने मचाया उत्पात

नौतनवा थाने में किन्नरों ने मचाया उत्पातनौतनवा थाने में किन्नरों ने मचाया उत्पात

इंडो नेपाल न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा थाने पर बुधवार की सुबह एक शिकायत लेकर पहुंचे किन्नरों के समुह ने जमकर उत्पात मचाया। तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर किन्नर पुलिस कर्मियों के सामने अर्ध नग्न हो गये। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किन्नरों को आश्वासन देकर थाना परिसर से चलता किया। तड़के क्षेत्र के अड्डा बाजार निवासी किन्नर सब्बो तहरीर लेकर आई थी कि उसके घर के सामने खड़ी स्कार्पियो गाड़ी में रात दो बजे आस पास अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दिया जिसमें गाड़ी जलकर खाक हो गयी। आग लगाने से पहले बदमाशों ने किन्नर के घर के मेन गेट पर ताला लगा दिया था। जिसके कारण किन्नर घर से बाहर नहीं निकल पाए। बुधवार तड़के किन्नर किसी तरह घर से बाहर निकले और पुलिस चौकी गए पुलिस ने उन के मामले में आनाकानी किया तो आक्रोशित किन्नर अपने लावलश्कर के साथ नौतनवा थाने पर आ धमके।

         (महाराजगंज उत्तर प्रदेश)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे