फरेंदा:बदमाशों ने मारा सर्राफ व्यापारी को गोली,स्तिथि नाजुक
फरेंदा:बदमाशों ने मारा सर्राफ व्यापारी को गोली,स्तिथि नाजुक
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो फरेन्दा: मंगलवार की शाम 9:00 बजे पूजा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर संजय सर्राफ को बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा गोली मार दिया । जिससे उनकी हालत नाजुक है मौके पर पहुँचे पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया है । 
इस संबंध में कोतवाल फरेंदा सत्येन्द्र बहादुर सिंह का कहना है कि घटना सत्य है जाँच की जा रही है। अभी गोली मारने वाले का नाम नहीं पता लग पाया है और गोली लगाने से घायल व्यक्ति संजय सर्राफ को स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने स्थिति को नाजुक बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। उनका कहना है गोली चलाने वाले को की तलाश की जा रही है पुलिस जांच में जुटी है आगे की कार्रवाई कर रही है।
राम किशुन कुमार संवाददाता फरेंदा महाराजगंज।






