वाटसप से लेंगे सूचना होगी त्वरित कार्रवाई —नवागत कोतवाल सोनौली

वाटसप से लेंगे सूचना होगी त्वरित कार्रवाई ---नवागत कोतवाल सोनौली

आई एन न्यूज सोनौली ब्यूरो / महराजगंज का सीयूजी नंबर पर चलेगा व्हाट्सऐप नशे के कारोबार पर लगेगा विराम । यह कथन है सोनौली के नवागत कोतवाल तेज प्रताप श्रीवास्तव का जिन्होंने कार्यभार संभालते ही एक मुलाकात में कही ।
शुक्रवार को नवागत कोतवाल टीपी श्रीवास्तव ने सोनौली कोतवाली का चार्ज लेने के बाद एक मुलाकात में बताया कि जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए सीयूजी नंबर पर वॉट्सऐप चलाएंगे और उस पर आने वाली सूचना को गंभीरता से लिया जाएगा और त्वरित कार्यवायी होगी । उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के कारोबारियों पर नकेल कसे जाएंगे किसी भी दशा में नशे का कारोबार नहीं होने पायेगा । जनता को सुरक्षा और सेवा देना मेरी पहली प्राथमिकता है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे