सोनौली में मानव तस्करी पर होगी चर्चा, दोनों देश के डीएम और एसपी होगे शरीक–राजेश मणि
सोनौली में मानव तस्करी पर होगी चर्चा, दोनों देश के डीएम और एसपी होगे शरीक–राजेश मणि
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर बुधवार को मानव तस्करी की रोकथाम एवं बच्चों की देखरेख संरक्षण पर एक कार्यशाला का आयोजन सोनौली के होटल में मानव सेवा संस्थान सेवा द्वारा किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए मानव सेवा संस्थान सेवा गोरखपुर के कार्यकारी निदेशक राजेश मणि त्रिपाठी ने इंडो नेपाल न्यूज पोर्टल के संवाददाता से बताया कि गोष्टी में भारत और नेपाल दोनों पार के प्रसासनिक उच्चाधिकारीयो के साथ साथ सामाजिक संगठन मीडिया और स्वैच्छिक संग़ठन के लोग शिरकत करेंगे ।
कार्यक्रम का समय दिन में 1:30 बजे निर्धारित किया गया।





