युवा खिलाड़ी सोनौली नगर पंचायत का नाम पूरे देश में करेंगे रोशन–सुधीर त्रिपाठी
चित्र परिचय-- सुधीर त्रिपाठी क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम के साथ

युवा खिलाड़ी सोनौली नगर पंचायत का नाम पूरे देश में करेंगे रोशन–सुधीर त्रिपाठी
सोनौली के खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाओं के साथ किया गया रवाना।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
क्रिकेट के खेल जगत में सोनौली नगर पंचायत का नाम रोशन करने के लिए नगर पंचायत सोनौली से खिलाड़ियो की टीम देवास मध्य प्रदेश में टी 20 डबल विकेट क्रिकेट फेडरेशन आफ इण्डिया के आमंत्रण पर क्रिकेट खेलने के लिए रवाना हुए। इन खिलाड़ियो को सुधीर त्रिपाठी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सनौली ने खिलाड़ी भूपेंद्र कुमार, आफताब खान, अमन विश्वकर्मा, करीम, बाल कुमार साहनी, देवेंद्र, अर्पित तथा कोच अभिषेक जोशवा को फूल माला पहनाकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उन्हे प्रोत्साहित करने हेतू व्यक्तिगत रूप से उन्हे आर्थिक सहयोग देकर नगर पंचायत सोनौली कार्यालय से रवाना किया। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह उभरते हुए खिलाड़ी पूरे देश में सनौली नगर पंचायत का नाम रोशन करेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से बेचन प्रसाद प्रदीप नायक आमिर आलम , बबलू सिंह, पिंकू सिंह, पप्पू सिंह, रामानंद रौनियार ,अखिलेश तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
(महाराजगंज उ०प्र०)





