रायबरेली में मालदा एक्सप्रेस ट्रेन पलटी, दर्जन भर लोगो के मौत की आशंका

रायबरेली में मालदा एक्सप्रेस ट्रेन पलटी, दर्जन भर लोगो के मौत की आशंका

file photo

रायबरेली में मालदा एक्सप्रेस ट्रेन पलटी, दर्जन भर लोगो के मौत की आशंका
file photo

रायबरेली में मालदा एक्सप्रेस ट्रेन पलटी, दर्जन भर लोगो के मौत की आशंका।
आई एन न्यूज रायबरेली डेस्क : रायबरेली के जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब बनारस से लखनऊ जा रही मालदा एक्सप्रेस के पांच डिब्बे हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। ट्रेन हादसे में दर्जनों लोगों की मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है।ट्रेन के पटरी से उतरते ही कुहराम मच गया और हर तरफ चीख पुकार गुजने लगा। 

बता दे कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह छह बजकर पांच मिनट पर बड़ा हादसा हो गया। यहां के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन से करीब 50 मीटर की दूरी पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतर गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। टेलीविजन रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि इसमें करीब 35 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर एनडीआरएफ की टीमें लखनऊ और वाराणसी से पहुंच चुकी हैं और राहत का काम चल रहा है।

हालांकि, अभी तक इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए फौरन डीएम, एसपी, स्वास्थ्य अधिकारियों और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल से कहा है कि सभी संभावित राहत और बचाव कार्य में जुट जाएं। (उ०प्र०10/10/2018)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे