योगी सरकार जल्द करेगी पचास हजार सिपाहियों की भर्ती

योगी सरकार जल्द करेगी पचास हजार सिपाहियों की भर्ती

योगी सरकार जल्द करेगी पचास हजार सिपाहियों की भर्तीआई एन न्यूज लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द ही प्रदेश में पचास हजार से ज्यादा सिपाहियों की भर्ती करने जा रही है। सरकार ने इसी साल की शुरुआत में पहले से ही 41250 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच सरकार ने गुरुवार को ऐलान किया कि आगामी एक नवंबर से 56,808 सिपाहियों की भर्ती 1 नवंबर से शुरू हो जाएगी।

गृह सचिव अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह ने लखनऊ में गुरुवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बताया 56,808 सिपाहियों की भर्ती का जून, 2019 के तीसरे हफ्ते फाइनल रिजल्ट आ जाएगा. इस भर्ती में 51,216 सिपाही, 3668 जेल वार्डन और 1924 फायरमैन की भर्ती की जाएगी।

प्रमुख सचिव ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार 4, 5 जनवरी को नई भर्ती की परीक्षा होगी। जिसका रिजल्ट जून के तीसरे हफ्ते में आएगा। भर्ती में आरक्षण के नियम लागू करते हुए सिविल पुलिस में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

प्रेसवार्ता के दौरान प्रमुख सचिव ने बताया कि फायरमैन के 1924 पदों पर भर्ती के लिए 5 नवंबर को विज्ञापन जारी किया जाएगा। अगले साल जुलाई में फायरमैन का फाइनल रिजल्ट आएगा। वहीं कारागार विभाग में 3638 वार्डर पद पर भर्ती होगी। इसी में 280 पदों पर घुड़सवार पुलिस में भर्ती होगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे