दीपोत्सव: किमजोंग सुक पहुंची अयोध्या, सीएम योगी भी साथ।

दीपोत्सव: किमजोंग सुक पहुंची अयोध्या, सीएम योगी भी साथ।
आई एन न्यूज अयोध्या डेस्क:
अयोध्या में होने वाले दूसरे दीपोत्सव के लिए राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और साउथ कोरिया की प्रथम महिला किमजोंग सुक अयोध्या पहुंच चुके हैं। थोड़ी ही देर में हेलिकॉप्टर से श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण राम कथा पार्क पहुंचेंगे। यहां पर राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे सरयू तट पर रिकॉर्ड 3 लाख दियों को जलाया जाएगा। दीपोत्सव का शुभारंभ राम की लीलाओं पर आधारित झाकियों को निकाल कर किया गया। साथ ही विदेशी कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति और आतिशबाजी भी की जाएगी।
अयोध्या में दीपोत्सव: सीएम योगी आज कर सकते हैं राम प्रतिमा का ऐलान ——
मुख्यमत्री आज इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम की कांसे की प्रतिमा लगाने की घोषणा कर सकते हैं। ये प्रतिमा 201 मीटर की बननी है। वहीं कार्यक्रम के दौरान क्वीन हो मेमोरियल का शिलान्यास भी होगा।






