सोनौली बार्डर पर मार्बल व टायल्स की ट्रको को नेपाली प्रशासन ने रोका
इंडो नेपाल न्यूज सोनौली ::नेपाल बार्डर के सोनौली से सटे नेपाली सीमा के बेलहिया कस्बे में नेपाल की ट्राफिक पुलिस ने सैकड़ो भारत के टायल्स व मार्बल्स ट्रको को ओबर लोड की आड़ में नेपाल में प्रवेश पर रोक लगा दिया है। जिसके कारण तमाम चालक ,वाहन स्वामी परेशान है। जब की अन्य लोकल ट्रके ओबर लोड धड़ल्ले से दौड़ रही है।
बता दे कि नेपाल की ट्राफिक पुलिस ने भारत के गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्रा से विभिन्न तरह के माल सामान को लोड कर नेपाल लाने वाले ट्रको को अक्सर रोक लेती है और ओबर लोड के नाम पर मोटी रकम वसूलने के बाद ही उनका जुर्माना भी काटते है।
यातायात विभाग ने नेपाल रुपन्देही जिले के बेलहिया कस्बे के बाईपास पर भारतीय लोड माल वाहक ट्रको को ओबर लोड के नाम पर रोक रखा है। इन ट्रको के चालक यातायात कर्मियो सें रहम की भीख मांग रहे है । यहा तक कि यह जुर्माना देने के लिए तैयार है। उसके बाउजूद जुर्माना के साथ मोटी रकम की डिमांड की जा रहीं है। राजस्थान के एक ट्रक चालक ने बताया कि हमारी ट्रक भारत सरकार के आरटीओ द्वारा जारी क्षमता के अनुसार माल लोड है लेकिन भारत के इन कागजातों को नेपाल की ट्राफिक पुलिस मानने से इंकार कर रही है।
इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रक आपरेटर कल्याण समिति नौतनवा के अध्यक्ष पप्पू खान ने ओबर लोड के मुद्दे पर डीएम और एसपी रुपन्देही से मिले तो अधिकारियो ने कहां कि ओबरलोड ट्रको से मार्ग खराब हो रहा है जिसके कारण ओबर लोड ट्रको को रोका गया है। जब उन्होंने कहा कि अन्य माल वाहक ट्रके ओबर लोड धड़ल्ले से चल रही है, तो उन्होने कहां कि एक अभियान चलाकर इन्हे भी रोका जायेगा।





