पीजी कालेज महराजगंज छात्र संघ चुनाव समपन्न
आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क । महराजगंज
जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज महराजगंज छात्र संघ चुनाव कडी सुरक्षा के बीच हुआ। कुल 1795 वोट में से 925 मत पोल हुआ। घोषित परिणाम के मुताबिक अध्यक्ष पद पर बलराम दूबे 326 मत पाकर विजयी हुए। वही कोषाध्यक्ष दीपक कुमार द्विवेदी 556 पाकर विजयी हुए। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी गोपाल रहे। महामंत्री नारायण दत्त उपाध्याय 387 वोट पाकर विजयी हुए वही सूरज यादव 621 मत पाकर उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। दीपक गुप्ता 619 मत पाकर संयुक्त मंत्री पद पर विजयी हुए। चुनाव अधिकारी महेश मणि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की l








































