संदिग्ध परिस्थितियो मे युवक ने फासी लगाकर दी जान

संदिग्ध परिस्थितियो मे युवक ने फासी लगाकर दी जान

* परिजनो ने बिना पुलिस को सूचना दिये आनन फानन मे किया अन्तिम संस्कार
फरेन्द संदिग्ध परिस्थितियो मे शनिवार की रात क्षेत्र के एक युवक ने फासी लगाकर जान दे दी परिजनो ने बिना पुलिस को सूचना दिये आनन फानन मे शव का अन्तिम संस्कार कर दिया।
आई एन न्यूज फरेन्दा /महराजगंज थाना क्षेत्र के पिपराविशम्भरपुर के टोला घिरियहिया निवासी राजाराम उम्र 22 वर्ष मजदूरी का काम करता था रोज की तरह शनिवार की शाम काम करके घर लौटा किसी बात को लेकर परिवार मे पत्नी से विवाद हो गया । बिवाद के बाद राजाराम घर के कमरे मे दरवाजा बन्द कर अकेले सोने चला गया । उसकी पत्नी अपने एक वर्ष की बच्ची को लेकर घर के बाहर सोने चली गयी व अन्य परिवार के सदस्य दुसरे कमरो मे सोने चले गये। सुबह जब पत्नी जगाने पहुची तो काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कमरे मे कोई हलचल नही हुई तब जंगले से झाक कर देखा तो पत्नी के पैरो तले जमीन खिसक गयी राजाराम का शव कुण्डी से लटक रहा था पत्नी की चिखपुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पुलिस को बिना सूचना दिये शव का त्रिमुहानी घाट ले जाकर आनन फानन मे अन्तिम संस्कार कर दिया।
इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष फरेन्दा एस के सिह ने कहा कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी मुझे नही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे