फरेन्दा मे टैम्पू की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत
आई एन न्यूज फरेन्दा/ महराजगंज मार्ग पर स्थित खजुरिया चौराहे पर एक अनियंत्रित टैम्पू ने एक बुर्जुग महिला को ठोकर मार दिया महिला को ईलाज के लिए ले जाया गया जहा उसकी मौत हो गयी।
फरेन्दा थाना क्षेत्र के खजुरिया चौराहा निवासी भानमती पत्नी स्व० गिरधारी उम्र 70 वर्ष वृहस्पतिवार की शाम 8 बजे सड़क पार कर दुकान से कुछ सामान लेने गयी थी सामान लेकर वापस सड़क पार कर रही थी कि फरेन्दा की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित टैम्पू ने ठोकर मार दिया जिससे बुर्जुग महिला को काफी गम्भीर चोटे आयी । परिजन तत्काल ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये जहा चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष फरेन्दा एस के सिह का कहना है कि टैम्पू चालक फरार हो गया तलाश की जा रही है। वृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजवा दिया गया है।





