भाजपा विधायक के पति ने तहसीलदार को जड़े थप्पड़
आई एन न्यूज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शुक्रवार को भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति और पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने तहसीलदार के चैंबर में घुसकर तमांचा जड़ दिया। इस मामले के के बाद तहसील परिसर में हंगामें का माहौल हो गया। तहसीलदार मधुसूदन लाल आर्या ने आरोपी दिलीप वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना से नाराज तहसील और राजस्वकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
नानपारा से भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति दिलीप वर्मा ने आज तहसीलदार मधुसूदन लाल आर्य से किसी बात से नाराज होकर उनके चैंबर में ही पीट दिया। सबसे दिलचस्प मामला उस समय सामने आया जब पूर्व विधायक दिलीप वर्मा और उसके समर्थक धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ ने थाने पर धरना दे रहे दिलीप वर्मा और उसके समर्थकों से झड़प हुई। इस दौरान दिलीप वर्मा ने सीओ के खिलाफ भी नारेबाजी की।
बताया गया कि रोज की तरह तहसीलदार नानपारा कार्यालय में बैठकर विभागीय कार्य कर रहे थे। पूर्व विधायक समर्थकों संग कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान ही पूर्व विधायक ने तहसीलदार को तमाचा जड़ दिया, इसके बाद गालियां देते हुए कार्यालय से चले गए। घटना से नाराज तहसील कर्मियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।





