नीतियो के दम पर सत्ता मे आयेगी बसपा

नीतियो के दम पर सत्ता मे आयेगी बसपा

आई एन न्यूज फरेन्दा/ महाजगंज
बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर स्तरीय जनसभा का आयोजन धानी मे हुआ । जिसमे पार्टी की नीतियो व रणनीतियो के साथ विधान सभा के लिए कार्यकर्ताओ मे जोश भरा गया और बसपा की नीतियो को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया गया।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नारद राव ने कहा कि बसपा अपनी नीतियो व कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के कारण पुनः सत्ता मे वापसी करने जा रही है। आज प्रदेश के हालात खराब है कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रह गयी है महिलाए व्यापारी सुरक्षित नही है गुंडा गर्दी व लूटपाट जैसी घटनाए आम हो गयी है। इससे जनता बहुत दुखी है और लोगो को बसपा के शासन काल की याद आ रही है। बसपा अपने नीतियो के बदौलत फिर से सत्ता मे आने जा रही है। फरेन्दा विधान सभा प्रत्याशी बेचन निषाद ने कहा कि बसपा के शासन मे सभी कार्यकर्ता व आम जनता का सम्मान सुरक्षित रहता है। बसपा के बढ़ती लोकप्रियता व बढ़ते जनाधार से विपक्षी दलों के लोग घबरा गये है । बस अब आवश्यकता है कि कार्यकर्ता बसपा के शासन काल की उपलिब्धयो को जन जन तक पहुचाये आगामी विधान सभा चुनाव मे बसपा सत्ता मे आ रही है। केन्द्र की भाजपा सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद से आज सभी लोग लाइन मे लगे है गरीबो की स्थिती है कि अब भूखमरी के कगार पर आ गये है मजदूरो को काम नही मिल रहा है लोग द्दोटे नोटो के लिए परेशान है जनता जितनी परेशान आज है उसका जवाब आने वाले विधान सभा चुनाव मे जरूर देगी । कार्यक्रम को जिला प्रभारी मिठाई लाल बौद्ध गंगा पासवान वि० स० अध्यक्ष सुबाष भारती जिला सचिव तबारक हुसैन प्रेम सागर निषाद जयंती प्रसाद ने भी संबोधित किया।
इस दौरान राजन यादव ग्राम प्रधान गोपाल जायसवाल सरोज सहानी सरवन सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे