एक हादसा और जिन्दगी भर का दर्द

एक हादसा और जिन्दगी भर का दर्द

ट्रेन हादसे मे हुई शीला की मौत कभी न भरने वाला जख्म दे गयी
आई एन न्यूज फरेन्दा डेस्क /महराजगंज
पुखराया रेलवे स्टेशन के निकट इन्दौर से पटना जा रही इन्दौर राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस के डिब्बो के पटरी से उतरने के बाद हुई मौते सैकड़ो परिवारो के जीवन मे कभी न भरने वाला जख्म दे गयी। ट्रेन हादसे का शिकार हुई महराजगंज के नेहरू वार्ड निवासी शीला जायसवाल भी फरेन्दा मे अपने देवर की शादी मे शामिल होने इंदौर से फरेन्दा आ रही थी । ट्रेन हादसे के बाद फरेन्दा मे शादी की तैयारियो मे जुटे परिवार की खुशिया मातम मे तब्दील हो गयी।
फरेन्दा मे अपने देवर की शादी मे शामिल होने आ रही शीला जायसवाल की ट्रेन हादसे मे हुई मौत की खबर सुनकर फरेन्दा के लोहिया मार्केट मे स्थित जगदीश जयसवाल के घर मातम छा गया शादी की तैयारियो मे लगा पूरा परिवार शीला जायसवाल के पहुचने का इन्तजार कर रहा था लेकिन उनकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को मातम मे डाल दिया । शादी की शहनाईया चीख पुकार मे बदल गई परिवार वाले समझ नही पा रहे थे कि अब क्या होगा पहले तो लोग शादी को टालने के लिए कहने लगे पर किसी तरह लोगो के समझाने बुझाने पर परिवार के लोग शादी को सादगी के साथ करने की बात माने । सोमवार को शीला के देवर सूरज जायसवाल की बारात तो निकली पर न कोई बैण्ड बाजा न शहनाई केवल बाराती के नाम पर दस से पन्द्रह लोग बहुत ही बुझे मन से वृजमनगंज के सहजनवा बाबू स्थित वधू पक्ष के घर पहुचे । सामाजिक रीति रिवाज जल्द से जल्द पूरा कर परिवार शीला जायसवाल के अन्तिम दर्शन करने महराजगंज पहुचना चाह रहा था । किसी तरह शादी की रश्मे जल्द से जल्द पूरी कर नारायन जायसवाल का पूरा परिवार महराजगंज के लिए रवाना हो गया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे