नोटबन्दी के 14 दिन बीतने के बाद भी बैको मे कैश की कमी

नोटबन्दी के 14 दिन बीतने के बाद भी बैको मे कैश की कमी

* पूरा दिन बैको की लाइन मे बिताने के बाद भी नही मिल पा रहा हैं पैसा
* बैको मे कैश नही हाफ रहे है क्षेत्र मे लगे एटीएम
आई एन न्यूज फरेन्दा / महराजरांज
केन्द्र सरकार द्वारा नोटबन्दी के फैसले के चौदह दिन बीतने के बाद भी बैंको मे कैश की कमी मे कोई कमी नही आयी है। लोग पूरा दिन पैसो के लिए लाइन लगाये है लेकिन कैश की कमी बताकर उन्हे लौटा दिया जा रहा है क्षेत्र मे लगे एटीएम भी हाफ रहे है चौदह दिन बीतने के बाद भी एटीएम के शटर बन्द पड़े है। लोग अपनी छोटी जरूरतो के लिए भी पूरा दिन बैक की लाइन मे धक्का मुक्की खा रहे है।
फरेन्दा क्षेत्र के बैको मे मंगलवार को कैश की कमी के कारण लोगो को निराश होना पड़ा न तो बैक मे कैश और न तो एटीएम मे पैसा ऐसे मे हर किसी का दिन मंगलवार को विवशता मे बीता लोग रोजमर्रा की द्दोटी मोटी जरूरतो के लिए बैक की लाइन मे धक्के खा रहे है क्योकि बीते दिनो मे ज्यादेतर बैको ने केवल प्रति व्यक्ति दो हजार रूपये का ही भुगतान किया है जरूरत कैसी भी हो बैक कैश की कमी बताकर दो हजार से ज्यादा भुगतान को तैयार नही है। क्षेत्र मे लगभग एक दर्जन बैक व उतनी ही संख्या मे एटीएम है लेकिन नोटबंदी के चौदह दिन बाद भी कतारे वैसे ही लग रही है । बैक के दो हजार के भुगतान मे भी दो हजार का नोट भी लोगो के जी का जंजाल बन गया है क्योकि बाजार मे द्दोटे नोटो की कमी से कोई भी दो हजार का फुटकर देने को तैयार नही है । मंगलवार को बैको मे केवल कैश जमा किया गया कुछ बैको ने भुगतान तो किया पर उन्होंने भी अपनी सीमा तय कर रखी थी । क्षेत्र के पोस्टआफिस मे तो पिछले दो दिनो से कैश न होने से लोग मारे मारे फिर रहे है।
फरेन्दा क्षेत्र के सभी बैको मे खुलने से पहले ही कतारे लग जा रही है बैक खुलने के बाद धक्का खाकर लम्बे इन्तजार के बाद कैश काउन्टर तक पहुचे लोगो को जब कैशियर से कैश खत्म होने की जानकारी मिलती है तो भारी निराशा हाथ लगती है। कुछ हाफते एटीएम के शटर चौदह दिनो मे एक या दो बार तो खुले पर लोगो को केवल निराशा ही मिली एक या दो घण्टे चलने के बाद एटीएम भी जवाब दे जाते है। ऐसे मे आज अपनी रोजमर्रा की जरूरतो के लिए परेशान लोग केवल रोज स्थिती सामन्य होने की आश लगाये हुए है लेकिन नोट बंदी के चौदह दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति नही बदल रही है । ( यूपी०)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे