प्रधानपति के साथ ग्रामीणों ने की पूरे क़स्बे की सफाई

प्रधानपति के साथ ग्रामीणों ने की पूरे क़स्बे की सफाई

. करीब एक माह से तैनात सफाईकर्मी है नदारद
. गन्दगी के अम्बार से जीना हो गया था दूभर
. पूर्व प्रधान के इस कदम से औरों को मिलेगी नसीहत
. कोतवाली से लेकर नौतनवा तिराहे तक चला सफाई अभियान
आई एन न्यूज ठूठीबारी प्रतिनिधि/महराजगंज
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के सपने को साकार करने मे एक कदम आगे बढ़ाते हुए दिन बुद्ववार की सुबह से पूर्व ग्रामप्रधान व प्रधानपति राजेश सिंह की अगुआई में भारत-नेपाल की सीमा पर बसा कस्ब़ा ठूठीबारी को गंदगी मुक्त करने के अभियान चलाया गया जो कोतवाली से शुरू होकर नवतनवां तिराहे तक चला। उनके साथ उनके मित्रगण भी इसमें अपनी सहभागिता दी।
दिन बुद्ववार की सुबह करीब 6 बजे से ही दर्जनों लोगों के हाथों मे ख़ाची, कुदाल, झाडू व बेल्चा के साथ ठूठीबारी कस्ब़ा को गन्दगी मुक्त करने की राह पर एक कदम आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री के आह्वान को साकार करने का काम किया। पूर्व प्रधान व प्रधानपति राजेश सिंह के साथ इस अभियान मे उज्जवल सिंह, पत्रकार मनोज जोशी, राधेष्याम पाण्डेय, अवधेश रौनियार, कुलदीप निगम, उमाकान्त पाण्डेय उ0 प्र0 उधोग व्यापार मण्डल से संरक्षक अरूण कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष राजू मद्वेशिया, अध्यक्ष दिनेश रौनियार, महामन्त्री सजनलाल निगम, अनिल मद्वेशिया सहित दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया। बताते चले कि ठूठीबारी कस्बें के सफाई की जिम्मेदारी तीन सफाईकर्मियों पर है पर विगत् तीन माह से एक भी कर्मचारी नज़र नही आया जिसके कारण ठूठीबारी कस्ब़ा मे गंदगी का अम्बार सा हो गया था। गन्दगी के अम्बार को देख कस्ब़ा गन्दगी से मुक्त करने के लिए राजेश सिंह के आह्वान पर पूरे कस्ब़ा की सफाई की गयी। वही ग्रामप्रधान श्रीमती उमा सिंह ने बताया कि बड़े ही हैरत की बात यह है कि विगत् तीन माह से सफाईकर्मी नदारद है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे