निंदनीय: बच्चियों से शिक्षक लिखा रहा था प्रेम पत्र ।

निंदनीय: बच्चियों से शिक्षक लिखा रहा था प्रेम पत्र ।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
स्थानीय कस्बे के स्थित एक इंग्लिश मीडियम प्ले वे स्कूल में नन्हें बच्चों को प्रेम पत्र लिखने का प्रशिक्षण दे रहा था एक शिक्षक ।
उक्त शिक्षक के विरोध में आज दर्जनों अभिभावक हाथ में प्रेम पत्र लेकर विद्यालय पहुंचे और प्रबंधक/ प्रधानाचार्य से मिलकर कड़ी शिकायत दर्ज कराया। मामला बिगड़ता इसके पहले ही उक्त शिक्षक को स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
उक्त मामले का खुलासा शनिवार की दोपहर को उस समय हुआ ,जब कुछ आक्रोशित अभिभावक हाथ में बच्चों के लिखे प्रेम पत्र को लेकर विद्यालय में पहुंच गए और प्रेम पत्र को प्रबंधक और प्रचार्य को दिखाया। उस प्रेम पत्र की गंभीरता को समझते हुए प्रबंधक उक्त शिक्षक को स्कूल से खदेड़ दिया। हालांकि स्कूल से बाहर निकाला गया शिक्षक गुंडई पर उतर गया है । और शिकायत करने वाले अभिभावको को धमकाते फिर रहा है।
इस मामले से कुछ अभिभावको ने पुलिस को भी अवगत कराया गया है।
(महराजगंज उ०प्र०)





