सोनौली से निकलेगी मुख्यमंत्री संदेश यात्रा, होगा भव्य स्वागत।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: मुख्यमंत्री के संदेश यात्रा की शुरुआत गुरुवार की सुबह 11 बजे भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर से हियुवा के उत्तर प्रदेश महामंत्री इंजीनियर पीके मल्ल संदेश यात्रा को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए हिंदू युवा वाहिनी महराजगंज के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री संदेश यात्रा का नौतनवा और फरेंदा विधानसभा के 20 स्थानों पर हियूवा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री संदेश यात्रा का भब्य स्वागत करेंगे।
संदेश यात्रा के माध्यम से देंगे सरकार की जन कल्याण योजनाओं की जानकारी
बता दें कि हियुवा के प्रदेश महामंत्री के प्रथम आगमन पर भारत नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे को हियुवा कार्यकर्ताओ ने भगवा रंग में रंग में दिया है ।

मुख्यमंत्री संदेश यात्रा का सोनौली से प्रस्थान के बाद कुनसेरवा चौराहे पर प्रदेश महामंत्री का स्वागत करेंगे। उसके उपरांत नौतनवा के गांधी चौक पर संदेश यात्रा पहुंचेगा और मंच के माध्यम से जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
बता दें कि जनपद के 12 ब्लॉक तथा 5 नगर पंचायत और दो नगर पालिकाओं में जनसंदेश यात्रा भ्रमण करेगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे।










