सोनौली में इंडोनेपाल न्यूज का जनता की अदालत नामक कार्यक्रम आज।

सोनौली में इंडोनेपाल न्यूज का जनता की अदालत नामक कार्यक्रम आज।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
इंडो नेपाल न्यूज़ टीम अपने तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर भारत नेपाल सीमा के सोनौली नगर पंचायत के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम जनता के आवाज को बुलंद करने के लिए जनता का अदालत नामक कार्यक्रम का आयोजन किया है।
गुरुवार की दोपहर दो बजे से जनता की अदालत में सोनौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में चुनाव लड़ रहे उन 13 पूर्व प्रत्याशी को भी आमंत्रित किया है। इसके साथ ही 14 वार्डों के नवनिर्वाचित सभासद, प्रतिष्ठित व्यापारी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार ,अध्यापक, शिक्षक व हर वर्ग के लोग इस कार्यक्रम में शरीक होंगे । और नगर पंचायत में विकास के मुद्दे पर चर्चा करते हुए जिम्मेदारों से सवाल जवाब भी किए जाएंगे। बता दें कि जनता की अदालत नामक कार्यक्रम की भव्य तैयारी की गई है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी नौतनवा तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी नौतनवा, समाज सेवी नन्दलाल जायसवाल तथा आमंत्रित अतिथि के रूप में चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत सोनौली सुधीर त्रिपाठी रहेगें।
(महराजगंज उ०प्र०)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे