स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा–सुधीर त्रिपाठी

स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा--सुधीर त्रिपाठी

स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा--सुधीर त्रिपाठी

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली : आज सोनौली में स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में इण्डो नेपाल न्यूज़ का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया। इस स्थापना दिवस में स्वच्छ भारत मिशन के जागरूकता तथा जनता की अदालत के माध्यम से लोगों ने सोनौली नगर पंचायत के विकास के मुद्दे पर जन प्रतिनिधियों से जमकर सवाल जवाब किया।

स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा--सुधीर त्रिपाठी

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनौली कोतवाली के इंस्पेक्टर आनन्द गुप्ता, परसा मालिक थाने के थानाध्यक्ष अनिल कुमार एवं समाजसेवी नंद लाल जायसवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत इंडो नेपाल न्यूज के चीफ एडिटर गुड्डु जायसवाल एवं पत्रकार विजय चौरसिया ने बुके देकर तथा माल्यार्पण कर किया।

स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा--सुधीर त्रिपाठी

इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्वच्छ भारत अभियान के तहत अतिथियों ने अपने विचार रखे।इस विषय पर सर्व प्रथम कोतवाल सोनौली आनन्द गुप्ता ने कहा कि “हमें बचपन मे पढ़ाया जाता था कि एक स्वस्थ शरीर मे ही एक स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। इसके लिए हमे अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखें,अपने आस पास गंदगी ना फैलाये उसे उचित स्थान पर फेकें । उन्होंने कहा कि लोगों को अपने मन की गंदगी को भी बाहर निकालने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि लोंगो को एक दूसरे से द्वेष भावना नही रखनी चाहिए। उन्होंने लोगों को वृक्षारोपण के लिए भी प्रेरित किया।”

स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा--सुधीर त्रिपाठी

इसके आगे परसा मालिक थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस अभियान को अपनी आत्मा एवं मन से आत्मसात करना होगा। इस कार्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा। तभी हमारा समाज और वातावरण स्वच्छ बनेगा।

स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा--सुधीर त्रिपाठी

समाजसेवी नंद लाल जायसवाल ने कहा कि आज लोगों को विभिन्न बीमारियों ने घेर रखा है इसका कारण वातावरण में फैली गंदगी जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके धन भी इलाज में चला जाता है इसलिए हमें इसे रोकने के लिए पहले अपने आप को स्वच्छ रखना होगा फिर समाज से गंदगी को मिटाना होगा।

अंत मे कार्यक्रम को सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के बारे में विस्तार से चर्चा की उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के इस देशव्यापी अभियान का साथ लोगों को अपने आस पास की सफाई करके देना होगा। उन्होने कहा कि व्यक्ति को अपने समाज को साफ सुथरा रखना उसकी जिम्मेदारी है और जब तक लोग यह जिम्मेदारी स्वयं नही उठाएंगे तब तक एक स्वच्छ समाज और स्वच्छ भारत का सपना पूरा नही होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों का कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले, उसे सड़क पर इधर उधर ना फेंके । जिससे आपका घर आपका मोहल्ला तथा आप का नगर स्वच्छ रहे।

स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा--सुधीर त्रिपाठी

कार्यक्रम के अंत मे चीफ एडिटर गुड्डु जायसवाल एवं पत्रकार विजय चौरसिया ने अथितियों को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मनित किया।

स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा--सुधीर त्रिपाठी

इण्डो नेपाल न्यूज के नेपाल के पत्रकार महेश गुप्ता ने वहाँ उपस्थित सभी अतिथियों को खादा ओढाकर उनका अभिवादन किया। तथा सोनौली कोतवाल आनन्द गुप्ता एवं थानाध्यक्ष परसा मालिक अनिल कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट की।

स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा--सुधीर त्रिपाठी

स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा--सुधीर त्रिपाठी

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासद आमिर आलम,प्रेम यादव,सभासद प्रतिनिधि पप्पू खान,वकील अहमद,सोनौली व्यापारी नेता विजय रौनियार, समाज सेवी मनोज राणा, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सोनौली अध्यक्ष अजय सिंह,राजन मद्देशिया,कृपा शंकर मद्देशिया, करम हुशैन,बेचन प्रसाद,अनुराग मणि त्रिपाठी,पवन जायसवाल ,हरिचंद जायसवाल तथा पत्रकार आलोक जोशी,दिनेश जायसवाल,अविन्द त्रिपाठी, अरविंद मिश्र,संजय कुमार,प्रेम सागर एवं बड़ी संख्या में नगर पंचायत सहित नेपाल के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिरीष पांडेय ने किया।

स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा--सुधीर त्रिपाठी

स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा--सुधीर त्रिपाठी

स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा--सुधीर त्रिपाठी

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे