इंडोनेपाल न्यूज का तीसरा स्थापना दिवस : सोनौली बार्डर पर जनता की अदालत कार्यक्रम संपन्न।

आई एन न्यूज़ सोनोैली डेस्क:
इंडोनेपाल न्यूज़ के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर बीते शाम सोनौली के रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित जनता की अदालत कार्यक्रम में चेयरमैन सोनौली का प्रतिनिघित्व कर रहे सुधीर त्रिपाठी नगर पंचायत के अपने 14 सभासदो के साथ बड़े ही बेबाकी से जनता के प्रश्नो का जबाव इंडो नेपाल न्यूज के कटघरे में बैठकर दिया।

जनता द्वारा नगर पंचायत से जुड़े विकास के मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए उसे तत्काल पूरा करने का आश्वसन दिये।

जनता से जिम्मेदार का सीधे संवाद होने से कार्यक्रम का पूरा माहौल ही बदल गया । जनता के प्रश्नों का जिम्मेदार द्वारा दिए गए बेबाकी से जवाब पर तालियों की गड़गड़ाहट भी सुनने को मिली।

नगर पंचायत को कई सुझाव भी मिले । जनता की अदालत का मंच मिलते ही कुछ लोगो ने जनता के बीच से अपने भड़ास भी निकालने का प्रयास किया। नगरपंचायत के सभी वाडो में शिकायत पत्र पेटिका लगाये जायेगे।

युवाओ के लिए पुस्तकालय की व्यवस्था शीघ्र किया जाएगा। यह मुद्दे जनता की तरफ से उठाए गये थे। जिसे श्री ने त्रिपाठी पूरा कराने का आश्वासन दिये।

जनता के बीच से प्रश्नो क्रम में अनुराग मणि ने कहां की सोनौली में बनने वाली सिक्स लेन सड़क बनने से लोगों के उजड जाने एवं इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट के लिए किसानों के जमीनों के मुआवजे के बारे नगर पंचायत क्या कर रही है?

इसके जबाब में सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि सिक्स लेन सड़क के वैकल्पिक व्यस्था के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं क्षेत्र के सांसद पंकज चौधरी से बात हुई है।

इसके लिए वैकल्पिक रास्ता खोजा जा रहा है, और मेरे रहते सोनौली में बुलडोजर अगर चलेगा तो उसे मेरी लाश पर से गुजरना पड़ेगा।

इसी क्रम में नौनिया निवासी ने प्रत्येक वार्ड में एक शिकायत पेटिका लगाने की मांग की जिसेसे उन्होने तत्काल सभी वार्डों में शिकायत पेटिका लगाने का निर्देश दिया।

सभासद वकील अहमद द्वारा पूछे गए एक प्रश्न की आवास एवं शौचालय पत्रों को नही मिल रहे है। इसके जबाब में उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा पात्रों को शौचालय और आवास दिया जाएगा। ऐसे कई तीखे प्रश्न आए जिसका जबाव श्री त्रिपाठी ने हसते हुए बड़े ही बेवाकी से दिये।

बता दे की जनता की अदालत में आये प्रतिनिघि को सुनने के और इस डिवेट कार्यक्रम को देखने के लिए सोनौली नगर हजारो की संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहे। और देर शाम तक चले इस कार्यक्रम का मनोरंजन के साथ कार्यक्रम के माध्यम स्वच्छता से होकर विकास के मुद्दे पर सुना और समझा।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सोनौली नगर के लोगो को इंडो नेपाल न्यूज टीम ने तीसरे स्थापना दिवास की बधाई देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।




(महराजगंज उ०प्र०)





