फरेंदा के गनेशपुर ढाले के पास रेलवे ट्रैक पर मिली 70 वर्षीय वृद्ध की लाश

फरेंदा के गनेशपुर ढाले के पास रेलवे ट्रैक पर मिली 70 वर्षीय वृद्ध की लाश

आईएन न्यूज़ डेस्क फरेंदा: आज शाम को फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे रेलवे ट्रैक वृद्ध व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
आज शाम लगभग साढ़े चार बजे फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे रेलव ट्रैक पर एक वृद्ध की लाश बरामद हुई।मृत व्यक्ति की पहचान लालमन हरिजन पुत्र सुखारी निवासी जंगल अयोध्या प्रसाद टोला चमरौटी थाना गुलरिहा जिला गोरखपुर के रूप में हुई। मृतक की पहचान उसके जेब मे मिले आधार कार्ड से हुई। मृतक के पास से पीपीगंज से आनन्द नगर का रेलवे टिकट भी मिला है।
इस संबंध में फरेंदा थाने के प्रभारी हरिकेश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस विभिन्न विन्दुओ पर जाँच कर रही है।
(संबाददाता: रामकिशुन कुमार)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे