फरेंदा के करहिया में भीषण चोरी

फरेंदा के करहिया में भीषण चोरी

आईएन न्यूज़ डेस्क फरेंदा : फरेंदा थाना क्षेत्र में बीती रात करहिया बाजार में स्थित बाबा स्वीट हाउस में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर जंगले की जाली तोड़कर दुकान में घुसे थे।

फरेंदा के करहिया में भीषण चोरी

चोरी का पता सुबह 8बजे पता चला जब दुकान के मालिक सुरेंद्र मिश्र दुकान में अंदर गए तो उन्होंने देखा जंगले की जाली टूटी हुई है और कमरे में रखी आलमारी टूटी हुई है। चोरों ने आलमारी से 35000 नगद सेल टैक्स के कागजात के साथ कुछ अन्य जरूरी कागजात उठा ले गए। दुकान के मालिक ने इसकी सूचना फरेंदा थाने में दी और प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
इस सम्बंध में फरेंदा थाना प्रभारी हरिकेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे