नव वर्ष पर पोखरा में पूरी रात सड़क पर खाएगे और सड़क पर झूमेगें पर्यटक।
आई एन न्यूज पोखरा डेस्क:पड़ोसी राष्ट्र नेपाल का पर्यटक नगरी पोखरा पर्यटकों के स्वागत के लिए सज गया है। पूरी रात पोखरा जागेगा। जिसके लिए भव्य तैयारी पोखरा में की गई है। अंग्रेजी का नयाँ वर्ष हो या नेपाल का नयाँ वर्ष पोखरा में सामूहिक रुप से एक उत्सव के रुप में मनाते है। नव वर्ष को लेकर पोखरा में एक तरह का नया महाउत्सव शुरू हुआ है।
फेवाताल के छोर पर अंग्रेजी नयाँ वर्ष उत्सव के रुप में सेलिब्रेसन हो रहा है । ‘सडक में खाऔं, सडक में नाचौं और सडक पर झूमो का नाम देते हुए पोखरा में नयाँ वर्ष भव्य स्वागत के साथ मनाया जा रहा है। पोखरा महोत्सव का आज उदघाटन भी हो रहा है। और बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक पहुंच रहे है।










