नेपाल: 70 भारतीय ओबरलोड मालवाहक ट्रके यातयात विभाग के हिरासत में।

नेपाल: 70 भारतीय ओबरलोड मालवाहक ट्रके यातयात विभाग के हिरासत में।

नेपाल: 70 भारतीय ओबरलोड मालवाहक ट्रके यातयात विभाग के हिरासत में।सभी मालवाहक ट्रके लोहा लादकर सोनौली बार्डर से गयी थी नेपाल ।आई एन न्यूज रुपन्देही डेस्क: उ०प्र० के महराजगंज जिले के फरेंदा से ओबरलोड लोहा लादकर नेपाल कृष्णानगर जा रही करीब 70 भारतीय मालवाहक ट्रको को नेपाल की ट्राफिक विभाग ने नेपाल ट्रक यूनियन के विरोध पर अपने हिरासत में लिया है। जिसके कारण भारतीय ट्रक मालिको, चालको की बेचैनी बढ गयी है। सभी खासा परेशान है।बता दे की शुक्रवार को महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे के रेलवे मालगोदाम से करीब 74 गाड़ियां सोनौली बॉर्डर से होते हुए रूपंदेही जिले के भैरहवा कस्बे में पहुंची और वहां से ठेकेदार ने उन भारतीय ट्रकों को कृष्णा नगर की तरफ रवाना कर दिया। सभी ट्रके कृष्णा नगर पहुंचती उसके पहले ही मुर्गीयहवा नामक स्थान पर नेपाल की यातायात विभाग ने ट्रक यूनियन के ओवरलोड माल लोड करने का आरोप लगाते हुए सभी भारतीय मालवाहक ट्रकों को रोक का अपने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के इस कड़ी कार्रवाई से मालवाहक ट्रक चालकों मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।और खासा आक्रोश व्याप्त है। ट्रक मालिकों का आरोप है कि नेपाल के ठेकेदार ने हमें डार्क में रख कर ट्रको पर ओवरलोड माल लदवा दिया। जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है।ट्रक मालिकों ने मांग किया है कि इसे पहली गलती मानते हुए हमें छूट दिए जाने चाहिए।हालांकि यह मामला स्थानीय स्तर पर ही निपटाए जाने का प्रयास हो रहा है। अगर बात नहीं बनी तो उच्चाधिकारियों से गुहार लगाए जाने की भारतीय वाहन मालिकों ने योजना बना रखी है ।बताया गया है की फरेंदा कस्बे से के रेलवे माल गोदाम के पास अवैध रूप से माल सामान ठेकेदार रेल प्रशासन से सांठगांठ कर अनलोड कराता है।और उक्त स्थान से अवैध रूप से भारतीय मालवाहक ट्रक चालकों को तमाम तरह का प्रलोभन देकर उनके ट्रको पर ओवरलोड माल लोहा लदवा कर नेपाल भेज रहा है । नेपाल में इन दिनों ट्रक यूनियन और यातायात विभाग अपने सड़कों को खस्ताहाल होने से बचाने के लिए ओबर लोड मालवाहक ट्रको पर अंकुश लगाने के लिए एक अभियान चला रखा है। ओवरलोड ट्रकों से जुर्माना वसूलने के साथ साथ उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी कर रहे।उक्त आशय की जानकारी ट्रक आपरेटर कल्याण समिति नौतनवा के अध्यक्ष पप्पू खान ने दी है।नेपाल: 70 भारतीय ओबरलोड मालवाहक ट्रके यातयात विभाग के हिरासत में।नेपाल: 70 भारतीय ओबरलोड मालवाहक ट्रके यातयात विभाग के हिरासत में।नेपाल: 70 भारतीय ओबरलोड मालवाहक ट्रके यातयात विभाग के हिरासत में।नेपाल: 70 भारतीय ओबरलोड मालवाहक ट्रके यातयात विभाग के हिरासत में।नेपाल: 70 भारतीय ओबरलोड मालवाहक ट्रके यातयात विभाग के हिरासत में।नेपाल: 70 भारतीय ओबरलोड मालवाहक ट्रके यातयात विभाग के हिरासत में।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे