वाराणसी पहुंचे पीएम , गाजीपुर के लिए रवाना पीएम नरेंद्र मोदी

वाराणसी पहुंचे पीएम , गाजीपुर के लिए रवाना पीएम नरेंद्र मोदी

आई एन न्यूज़ वाराणसी डेस्क:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से वाराणसी पहुचने के बाद गाजीपुर के लिए रवाना हो गए ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां 180 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, साथ ही साथ 98 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। वह महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट भी जारी करने वाले हैं। इसके अलावा 230 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे।
प्रधानमंत्री अपने साढ़े तीन घंटे के कार्यक्रम के दौरान चावल अनुसंधान संस्थान का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दीनदयाल हस्तकला संकुल में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, तथा वहां उपस्थित हस्तशिल्पियों और उद्यमियों से संवाद करेंगे। इसी दौरान मोदी दो हजार करोड़ रुपये ऋण के चेक भी वितरित करेंगे.
वहीं अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, पीएम के कार्यक्रम में शामिल नही होंगे। वाराणसी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के विरोध में प्रदर्शन भी किया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे