भैरहवां के देवकोटा चौक पर श्री पाँच महाराजाधिराज का जन्म जयंती एवं स्मृति दिवस मनाया गया
आई एन न्यूज़ नेपाल भैरहवां/संबाददाता महेश गुप्ता :नेपाल के रूपनदेही जिले के देवकोटा चौक पर राष्ट्रभक्त राजभक्त युवा संघ द्वारा स्व0 श्री पाँच महाराजाधिराज वीरेंद्र वीर विक्रम शाहदेव की जन्म जयंती एवं स्मृति दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम संघ के संयोजक विपिन मल्लिक एवं सुमंत सिंह ठकुरी के द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व सहायक मंत्री प्रकाश चित्रकार ने दीप जलाकर किया। इसके उपरांत उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व0 श्री पाँच वीरेंद्र सरकार ने राष्ट्र को एक सूत्र में बांध कर रखा तथा नेपाल को शांतिपूर्ण राष्ट्र बनाने का प्रस्ताव विश्व समूह में रखा। कार्यक्रम संयोजक विपिन मल्लिक ने अपने संबोधन में नेपाल को एकीकारण से वर्तमान अवस्था से नेपाल को राजसंस्था तक पहुचाने में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि आज हमारे नेपाल का अस्तित्व खतरे में है, उसे बचाने के लिए राष्ट्रीयता, राष्ट्रीय स्वाभिमान तथा धर्म एवं नेपाली संस्कृति को बचाने के लिए नेपालियों को एकजुट होकर आने वाले पूष 17 गते (11जनवरी) को भैरहवां बुद्ध चौक पर पृथ्वी जयंती तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण स्वाभिमानी राष्ट्रवादी लोगों को उपस्थित होने का निमंत्रण दिया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्पूर्ण राष्ट्रवादी, राजवादी, हिंदूवादी योद्धा तथा राट्रीय एकता समाज, स्वतंत्र जागरण समाज एवं शिव सेना नेपाल तथा सैकड़ों की संख्या में लोग अपने प्यारे राजा की जन्म जयंती एवं स्मृति दिवस के रूप में मनाने जुटे थे।





