भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाया जा रहा भारी मात्रा में अवैध सामान नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने किया बरामद

भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाया जा रहा भारी मात्रा में अवैध सामान नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने किया बरामद

भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाया जा रहा भारी मात्रा में अवैध सामान नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने किया बरामद

आई एन न्यूज़ नेपाल/भैरहवां
संवादाता: महेश गुप्ता
भारत सीमा से सटे नेपाल में दो अलग अलग स्थानों पर भारत से नेपाल तस्करी कर ले जाये जा रहे टेण्ट तथा किराना सामान को सशस्त्र पुलिस बल की मोबाईल टोली ने गस्त के दौरान भारत से नेपाल तस्करी कर नेपाल लाने के क्रम में अवैध सामान को बरामद किया। बरामद सामान समेत दो व्यक्तियों को आगे की कार्यवाही के लिए भैरहवा भन्सार को सपुर्द कर दिया।
भारत सीमा से सटे नेपाल के सिद्धार्थ नगर पालिका वार्ड नंबर दो मेउडियहवा इलाके में सशस्त्र पुलिस बल हेड क्वार्टर नंबर 27 के द्वारा दामोदर श्रेष्ठ कमाण्ड के नेतृत्व में मोबाइल टोली ने गस्त के दौरान भारी मात्रा में भारत से नेपाल तस्करी कर लाये जा रहे अवैध किराना और टेण्ट का सामान बरामद किया। वही एक अन्य स्थान पर सशस्त्र पुलिस ने सिद्धार्थ नगर पालिका वार्ड नंबर 10 शंकरपुर इलाका में लू12पा 6247 मोटर साइकिल से ले जाये जा रहे भारी मात्रा में तस्करी का सामान बरामद हुआ। बरामद किराना एवं टेण्ट के सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गयी है।
सशस्त्र पुलिस बल ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सिद्धार्थ नगर पालिका वार्ड नंबर 4 दोगहरी के विष्णु प्रसाद कोहार उम्र 28 वर्ष एवं शम्भू कोहार उम्र 25 के रूप में हुई है दोनों व्यक्ति एक ही परिवार के है। दोनों व्यक्तियों को सामान के साथ भैरहवा भन्सार के सपुर्द कर दिया गया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे