हियुवा जिलाध्यक्ष महराजगंज ने ग्रामीणों की मदद से छ पशु को पकड़ पुलिस को सौपा
इंडो नेपाल न्यूज़ ब्यूरो सोनौली: सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़िया गांव के पश्चिम नदी का किनारा पकड़कर 15 गोवंशीय पशु को नेपाल की तरफ लेकर जाने की सूचना पर पहुचे हियुवा के जिलाध्यक्ष महराजगंज नरसिंह पांडेय ने ग्रामीणों की मदद से छ पशु को बरामद कर लिया जबकि तीनो पशु तस्कर नेपाल की तरफ भागने में सफल हो गए।सूचना पर पहुची पुलिस ने जिलाध्यक्ष की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जाच कर रही है।
बुधवार की शाम हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय को सूचना मिली कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हनुमान गढ़िया के पश्चिमी नदी के रास्ते कुछ लोग 15 गोवंशीय पशु को मारते पीटते नेपाल लेकर जा रहा है।सूचना पर पहुचे उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मौके से छ पशु बरामद कर पुलिस को सौप दिया।जबकि तस्कर नेपाल भाग गए
कोतवाल आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि खजुरिया नदी के किनारे छ गोवंशीय पशु बरामद किया गया हियुवा जिलाध्यक्ष की तहरीर पर अब्दुल हुई निवासी भगवानपुर कोतवाली सोनौली समेत दो अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशू क्रूरता सहित विभन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बरामद पशुओं को मधवालिया रेंज भेज दिया गया है।
https://youtu.be/6qlOLf6hDHY
https://youtu.be/6qlOLf6hDHY