नौतनवा में चल रहा है भोजपुरिया मार्शल खिलाड़ी की शूटिंग

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली: नौतनवा बाईपास से सटे झरनी मोड़ पर आशा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म भोजपुरिया मार्शल खिलाड़ी का शूटिंग इन दिनों चल रहा है। शनिवार की दोपहर को शूटिंग के लिए दिल्ली मुंबई बनारस गोरखपुर के साथ साथ सीमावर्ती क्षेत्र के तमाम उत्साही युवा कलाकारो ने भाग लिया।
फिल्म के निर्माता बृजलाल राजभर ने बताया कि खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के निर्देशक ऑफिस सुमन कैमरामैन बबलू इंद्रसेन शक्ति शुभकरण राजू है ।फिल्म में अभिनेत्री के रूप में आरसी का खान माया संगीता राजभर शिवांगी साहू हैं। बिलने ज्वाला ठाकुर के रोल में बृजलाल लखन है। दिनेश राजभर उमेश राजभर पिंकी मुख्य अभिनेत्री है। मार्शल आर्ट ग्रुप से ट्रेनर रविंद्र कुमार कृष्णा आनंद अविनाश प्रताप परमात्मा शुभम अमित राहुल यादव राजेश अकरम रघुवर प्रधान पवन रामजीत ओम बहादुर चौधरी गौतम मास्टर कलाकार के रूप में जानकी अखिलेश अभम रोहन 40 कलाकार इस फिल्म में कार्य कर रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि हमारी फिल्म दीवाना दिल गोरिया नखरे वाली अंहकारी जैसे करीब आधा दर्जन फिल्म विभिन्न शहरों में धूम मचा रहे।






