प्रचार प्रसार के आभाव में लुम्बिनी को नहीं मिला विश्व में पहचान—पर्यटन मंत्री


पर्यटन मंत्री को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सोनौली के व्यापारियों का एक शिष्ट मंडल सौंपा मांग।
इंडो नेपाल न्यूज टीम:
संस्कृत, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयनमन्त्री रविन्द्र अधिकारी ने शुक्रवार को महात्मा गौतम बुद्ध की जन्म स्थली लुम्बिनी का अन्तर्राष्ट्रिय स्तर पर प्रचार प्रसार में कमी होना बताया है। उन्होने कहा कि लुम्बिनी के प्रचार प्रसार बढाने के लिए प्रत्येक महिना किसी न किसी कार्यक्रम का आयोजन करने की अवश्यकता है। आज लुम्बिनी स्थित पवित्र उद्यान में बुद्धिष्ट इन्टरनेसनल ट्राभल मार्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री अधिकारी ने कहां कि नेपाल संसार का सबसे सुन्दर स्थान होने के बाद अन्तराष्ट्रिय जगत में उचित प्रचार प्रसार न होना बताया ।

उन्होंने कहां कि ‘लुम्बिनी जैसा धार्मिक प्राकृतिक सम्पदा, भौगोलिक बनावट, जैविक विविधता के कारण भ्रमण के लिए नेपाल विश्व का सुन्दर देश है । इसका जितना अधिक प्रचार प्रसार होगा पर्यटको की संख्या उतना ही अधिक बढेगा।
सरकार सन 2020 को नेपाल भ्रमण वर्ष के रुप में मनाने की तैयारी कर रही है। और बीस लाख पर्यटको लाने का लक्ष्य सहज ठग से पूरा हो सकता है। दो लाख पर्यटक गौतम बुद्ध अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल के रास्ते आयेगें। श्री अधिकारी ने नीजि क्षेत्र के लोगो से भी सहयोग की अपील किया। सरकार नीजि क्षेत्र को हर तरह की सहयोग के लिए तैयार है। कार्यक्रम को प्रदेश 5 के उद्योग पर्यटन, वन तथा वातावरण मन्त्री लिला गिरी ने लुम्बिनी में बुद्ध के जीवनी सम्बन्धित स्थल के उचित विकास र प्रबर्द्धन ना होना बताया।
उद्योग वाणिजय महा संघ के पूर्वअध्यक्ष सूरज वैद्य ने लुम्बिनी पर्यटन प्रवर्द्धन को सरकार के सहयोग की अवश्यकता बताया। तीन दिन तक चल्ने वाले इस मार्ट में विभिन्न बौद्ध विद्धान, पर्यटन व्यवसायी सहित कार्यपत्र प्रस्तुत करने की योजना है। आयोजित इस मार्ट में म्यानमार थाइल्याण्ड, बंगालादेश, अष्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका, भारत, माल्दिभ्स, श्रीलंका, भुटान, चीन लगायत 17 देशो के टूर अपरेटर, ब्लगर सम्बन्धित देश के सरकारी प्रतिनिधि सहभागी है।
पर्यटन मंत्रालय के सचिव कृष्णदेव कोटा तथा अच्युत गोरा गई ने कार्यक्रम संयोजक ने भी अपने विचार प्रकट किये । पर्यटन मंत्री को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सोनौली के व्यापारियों का एक शिष्ट मंडल ने एक मांग पत्र सौपा।मांग पत्र देने वालो में मुख्य रुप से अध्यक्ष बबलू सिंह प्रताप मद्धेशिया किस मुरारी मद्धेशिया आशुतोष त्रिपाठी आदि रहे।







