सोनौली को एक और सामुदायिक शौचालय समर्पित–सुधीर त्रिपाठी

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नं० 04 माधवराम नगर में शनिवार को आठ सीटर सामुदायिक शौचालय का उदघाटन सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली ने फीता काटकर किया।
उदघाटन कार्यक्रम में श्री त्रिपाठी का सभासद एवं वार्ड वासियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर पंचायत सोनौली के अलग- अलग वार्डों में 5 अदद सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है। जिसमे आज चौथे शौचालय का उदघाटन मेरे द्वारा हो चुका है और एक शौचालय का उदघाटन कर आप के बीच समर्पित करने का कार्य किया है। एवं सभी लोगों को मेरे नगर पंचायत द्वारा व्यक्तिगत शौचालय भी दिया जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने लोगों से आग्रह किया कि आप लोग सरकार द्वारा स्वच्छता के दिशा में चलाये जा रहे योजना का सम्मान करते हुए व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराएं और नगर के साथ-साथ देश को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर सभासद अफरोज खान, बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह, रामानन्द रौनियार,अशुतोष त्रिपाठी,अखिलेश तिवारी,अशर्फी लाल,रामअशीष तिवारी,गोरख कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहें। (महराजगंज उ०प्र०)








































