किसानो ने दिया सहमति पत्र, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनने का रास्ता हुआ साफ ।

किसानो ने दिया सहमति पत्र, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनने का रास्ता हुआ साफ ।

किसानो ने दिया सहमति पत्र, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनने का रास्ता हुआ साफ ।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट की भूमि देने के लिए किसानों ने अपनी सहमति दे दी है अब इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के बनने का रास्ता साफ हो गया है । किसान और अधिकारियों के बीच आज तीसरे दौर की बैठक संपन्न हुआ। शनिवार की दोपहर को सोनौली कस्बे के एक मैरिज हाल में सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली की अध्यक्षता में सोनौली परिक्षेत्र के किसान जिनकी भूमि इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट हेतु अधिग्रहण किया जाना है उन किसानों के साथ उच्चाधिकारियों ने एक बैठक किया ।किसानो ने दिया सहमति पत्र, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनने का रास्ता हुआ साफ ।

बैठक में एडीएम महाराजगंज एसडीएम महाराजगंज सदर एसडीएम नौतनवा तहसीलदार नौतनवा नायब तहसीलदार नौतनवा तथा एसएसबी के सहायक कमांडेंट अनुज कुमार शरीक रहे। अधिकारियों ने सर्किल रेट पर किसानों से चर्चा किया और किसान इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट जैसे एक महत्वपूर्ण योजना की गंभीरता को समझते हुए आज अपनी सहमति दे दे दिया। और सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर उन्हें सौंप दिया। इस संबंध में तहसीलदार नौतनवा ने कहा कि किसानों ने इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के लिए अपनी सहमति पत्र दे दिया है।
हालांकि अभी भी कुछ किसान रेट को लेकर टालमटोल कर रहे हैं उन्हें भी शीघ्र ही मना लिया जाएगा। इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनने में सभी अड़चनें समाप्त हो गई है । इस पर कार्य शुरू होगा इसके पहले कल से भूमि रजिस्ट्री की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
इस मौके पर किसानों में मुख्य रूप से पप्पू सिंह बब्लू सिंह गुड्डू सिंह रामचंद्र सिंह रईस विनोद जायसवाल ठागे प्रसाद प्रमोद त्रिपाठी श्रीमती भारती राजेंद्र मद्धेशिया राजकुमार जयसवाल मदन कुमार असर्फी लाल सहित 57 किसानों ने आज अपनी सहमति पत्र दे दिए।
इधर सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत सोनौली ने कहां की इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनने से सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। विकास के मद्देनजर किसानों ने आज अपनी सहमति दे दी है। क्षेत्र के किसान बधाई के पात्र है।
(महाराजगंज उ०प्र०)

किसानो ने दिया सहमति पत्र, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनने का रास्ता हुआ साफ ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे