नौतनवा में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का विधायक नौतनवा ने किया उदघाटन।

नौतनवा में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का विधायक नौतनवा ने किया उदघाटन।

नौतनवा में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का विधायक नौतनवा ने किया उदघाटन।

नौतनवा को डिजटल नौतनवा बनाने के प्रयास में विधायक नौतनवा की अहम भूमिका—गुड्डू रवान चेयरमैन ।

केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल महराजगंज के चिकित्सको की टीम ने विभिन्न रोगों के मरीजों का किया जांच।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
जनपद का सबसे मशहूर केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल आर्दश नगर पालिका नौतनवा के तत्वाधान में आज नि:शुल्क चिकित्सा शिविर नौतनवा के एक मैरेज हॉल में लगाया गया।
रविवार को उक्त मैरेज हाल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन अमन मणि त्रिपाठी,और गुड्डू खान चेयरमैन नौतनवा फीता काटकर किया ।सुबह 10 बजे से ही कैम्प में विभिन्न रोगों से ग्रषित महिला पुरुष पहुंचने लगे दोपहर तक सैकड़ों की संख्या में मरीज लाइन में खड़े नजर आए। जिनमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक देखी गई। शिविर में काफी मरीज केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा मरीजों की संपूर्ण जांच कर निशुल्क दवा दिया गया।

नौतनवा में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का विधायक नौतनवा ने किया उदघाटन।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहां कि नगर पंचायत की जनता के लिए मेरी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि जनता की सर्वांगीण विकास हो। आप लोग देख रहें हैं कि बिजली शिक्षा पानी सड़क इन सभी दिशाओं में मेरे द्वारा कार्य किया जा रहा है। आज का जो मुख्य विकास है वह लोगों को स्वस्थ रखना है, क्योंकि बिना स्वस्थ रहे अन्य विकास कार्यों को नही देख सकते। डॉ०भरत(मेडिकल सुप्रीटेंडेंट) ने कहा कि

नौतनवा में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का विधायक नौतनवा ने किया उदघाटन।

महाराजगंज जिला जो अत्यंत पिछड़ा जिला के नाम से जाना जाता है जिसको समाप्त करने के उद्देश्य से हम लोगों ने इस जनपद में के०एम०सी डिजिटल हॉस्पिटल की स्थापना किया गया।
चिकित्सक मनीष प्रकाश तथा भरत कुमार ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए यह भी कहा कि गंभीर से गंभीर मरीजो के इलाज की व्यवस्था की गई है दुरस्त चिकित्सकों से सीधे संवाद करके उन्हें डिजिटल के माध्यम से दिखाया जा सकता है।
शिविर में डॉ0 ज्योतसना ओझा मिश्रा एम0डी0 (गायनी) स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ0 गौतम कुमार एम0डी0 (पीडिया)नव शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 मनीष प्रकाश एम0डी0 (गायनी) हार्ट एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ0 अश्विन कुमार एम0एस0 (ऑर्थो) हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ0 आर0 के0 विश्वकर्मा एम0एस0 (सर्जन) लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन डॉ0 संवर्तिका डी0एल0ओ0 (ई0 एन0 टी0) नाक,कान,गला रोग विशेषज्ञ डॉ0 वीना मल्ल
डी0एन0बी0 (नेत्र) नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ0 जियाउद्दीन सिद्दीकी बी0डी0एस0 दन्त रोग विशेषज्ञ। उपस्थित होकर मरीजो की जांच किया।
निःशुल्क स्वास्थ शिविर के उदघाटन अवसर पर गुङडूखान विधायक नौतनवा , डा० मनीष प्रकाश को बुके भेट का स्वागत किया। जब कि राधेश्याम सिंह,नित्यानन्द गुप्ता,कमलेश अग्रवाल,रामरुप जायसवात को माला पहना कर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से सभासद बृजेशमणि त्रिपाठी,बंटीपाण्डेय,रामनरायन, सहनवान रवान सहित तमाम लोग अपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजा ब्याड ने किया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे