नेपाल: पुलिस तस्करो के मुठभेड़ में एक मौत, एक सिपाही घायल।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:पड़ोसी राष्ट्र नेपाल रुपन्देही जिले के भैरहवा के पास वार्ड नं 10 शंकरपुर गाँव मे देर रात करीब 12 बजे नेपाल पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़ होने की खबर है।बताया गया है कि शंकरपुर गांव के पास मुखबीर की सूचना पर नेपाल पुलिस ने घेरा बंदी कर जब तस्करो को रोकना चाहा तभी तस्करो ने पुलिस पर गोली चला दी। जिस पर पुलिस की जवाबी करवाई में एक तस्कर को गोली लग गयी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए कुछ तस्कर फरार हो गये। मुठभेड़ मे तस्करो की तरफ से चलाई गई गोली से एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया है।रुपन्देही ज़िले के भैरहवा के एसपी ह्रदय थापा ने पत्रकारो को दिये गये खबरो के अनुसार मुठभेड़ मे मारे गए व्यक्ति की अभी तक कोई पहचान नही हो पाई थी। पुलिस के अथक प्रयास से मृतक व्यक्ति की शिनाख्त कराई जा रही है।सूत्रो के मुताबिक मृतक व्यक्ति का नाम केदार सहानी बताया जा रहा है। जो भारत का रहने वाला बताया गया है।





