हवाला कारोबार से जुड़ा गोरखपुर का एक युवक भारतीय नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार।

हवाला कारोबार से जुड़ा गोरखपुर का एक युवक भारतीय नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार।

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: एसएसबी बीओपी ठूठीबारी की टीम ने देर शाम को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बंधे पर नेपाल की तरफ जा रहे गोरखपुर के मियां बाजार निवासी घनश्याम सोनकर के पास से 10 लाख रुपये नेपाली व एक लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद किया है।
रविवार को एसएसबी की टीम प्रतिदिन की तरह सायं सीमा पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कोतवाली से सटे बंधे के रास्ते एक युवक काले रंग का बैग लेकर जाते हुए दिखा। जवानों ने रुकने का इशारा किया तो युवक भागने लगा। जवानों ने शक के आधार पर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया । जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 10 लाख रुपये नेपाली व एक लाख रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई। एसएसबी ने पकड़े गए युवक को ठूठीबारी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सीओ निचलौल रणविजय सिंह ने कहा कि पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हवाला कारोबार से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे