..और न्याय के लिए एएसपी के गाड़ी के आगे लेट गयी महिलाए।

..और न्याय के लिए एएसपी के गाड़ी के आगे लेट गयी महिलाए।

दुष्कर्म पीड़िता संग ग्रामीणों ने एएसपी से मांगा न्याय।
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क: फरेंदा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बुधवार को जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय व अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी दौरान फरेंदा थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़ित महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन बात अनसुनी होने पर आक्रोशित परिजनों ने समाधान दिवस समाप्त होने पर बाहर निकलते ही एएसपी के वाहन को घेर लिया। पुलिस पर आरोपितों को बचाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया। इस दौरान पीड़ित महिला और परिजन वाहन के सामने लेट कर रास्ता अवरुद्ध कर दिए। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद महिला को समझाकर मामला शांत कराया।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सत्यता पाए जाने पर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने अपने पत्र में लिखा है कि बीते मंगलवार की रात 11.30 बजे वह खाना खाकर अपने दो के बच्ची के साथ सोईं थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग अंधेरे का लाभ उठाकर घर में घुस गए और उसके मुंह को बंद कर दिया। इतना ही नहीं वह लोग उसे घर से उठाकर पास में स्थित सरसों के खेत में लेकर चले गए। जहां उक्त आरोपितों ने उसके सीने पर चाकू रख बारी-बारी से दुष्कर्म किया। स्थानीय पुलिस मामले की लीपा पोती में लगी है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे