सोनौली :360 शीशी नेपाली शराब बरामद एक गिरफ्तार

सोनौली :360 शीशी नेपाली शराब बरामद एक गिरफ्तार

इंडो नेपाल न्यूज सोनौली ब्यूरो:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर मदरी गांव के समीप सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की 22वी बटालियन की सयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह तस्करी कर भारतीय सीमा में लाई जा रही नेपाली शराब की एक बड़ी खेप समेत तस्कर को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस एवं एसएसबी के जवान संयुक्त रूप से सरहद के पगडंडियों पर गश्त कर रहे थे। अभी वह भगवानपुर के मदरी पहुंचे ही थे कि उन्हें नेपाल से एक मोटरसाइकिल आते दिखी। जवानों ने नोमेंस लैंड के पास स्थित मदरी के पास घेराबंदी की। जैसे ही मोटरसाइकिल नोमेंस लैंड को पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ जवान दौड़ पड़े। जवानों को अपनी ओर आता देख तस्कर शराब लदी मोटरसाइकिल को छोड़कर नेपाल भागने के फिराक में था, लेकिन जवानों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अवधेश सिंह पुत्र विजय प्रकाश सिंह निवासी अहरौली थाना परसामालिक बताया। मोटरसाइकिल पर कुल 12 पेटी (360 शीशी) नेपाली शराब बरामद हुई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि नेपाली शराब व मोटरसाइकिल को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे