भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देश के सशस्त्र जवानों ने की गश्त ।

भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देश के सशस्त्र जवानों ने की गश्त ।

भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देश के सशस्त्र जवानों ने की गश्त ।आई एन न्यूज ठूठीबारी डेस्क: एसएसबी और सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त कर सीमा को विभाजित करने वाले पिलरो का जायजा लिया।बुधवार को एसएसबी 66वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट जीतलाल के नेतृत्व में एसएसबी जवानों और सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 518 से 520 के बीच संयुक्त गश्त की। इस दौरान जवानों ने सीमा स्थित स्तंभ का जायजा लिया और सीमा पर पर तस्करी की निगरानी की गई। जवानों ने लोगों से अपील किया कि दोनों कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या कोई वस्तु दिखाई दे तो इसकी तत्काल सूचना दें। कार्यवाहक कमांडेंट जीतलाल ने कहा कि भारत-नेपाल के बीच मधुर संबंध हैं। दोनों देश के नागरिक बिना किसी रोक-टोक के आते-जाते हैं। ऐसे में कुछ लोग तस्करी की घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा के प्रति एसएसबी के जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं। इस दौरान एसएसबी के इंस्पेक्टर केवल किशन, नेपाल के सहायक उप निरीक्षक केडी भट्ट सहित दोनों देशों के जवान व अधिकारी मौजूद रहे।भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देश के सशस्त्र जवानों ने की गश्त ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे