खाड़ी देश जा रही नेपाली युवती को एसएसबी जवानों ने रोका, नेपाल पुलिस को सौंपा।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क; भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर एक नेपाली युवती को एसएसबी के जवानों ने रोककर खाड़ी देश जाने से बचा लिया और गहन पूछताछ के बाद नेपाल पुलिस को सौंप दिया है।
खबरों के मुताबिक रविवार की देर शाम को एक 35 वर्षीय युवती आनन-फानन में एसएसबी से बचते बचाते वह रोडवेज बस स्टैंड तक पहुंच गई किंतु एसएसबी के जवानों ने उसे संदेह के आधार पर रोडवेज के पास रोक लिया और पूछताछ किया तो युवती ने बताया की फेसबुक के माध्यम से खाड़ी देश में बैठे युवक ने उसे गोरखपुर में आकर मिलने के लिए कहा और कहा कि वह गोरखपुर में उसका इंतजार करेगा। गोरखपुर में पहुंचने के बाद उसे वह अपने साथ खाड़ी ले जाएगा।
एसएसबी की टीम ने युवती के कथन के आधार पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भी काफी छानबीन किया। किन्तु युवक का पता नहीं चल सका और अंत मे थक हारकर एसएसबी ने उक्त युवती को नेपाल पुलिस को सौंप दिया।





