राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस का ब्रेक हुआ फेल, बस ने साइकिल, मोटरसाइकिल रौदा।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस का ब्रेक हुआ फेल, बस ने साइकिल, मोटरसाइकिल रौदा।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के सोनौली रोडवेज बस अड्डे से संचालित होने वाली एक रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल और साइकिल को रौदते हुए एक होटल में घुसने ही वाली थी कि नाली का डिवाइडर अवरोध उत्पन्न करते हुए उसे रोक दिया । अन्यथा आज बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
सोमवार की तीसरे पहर रोडवेज बस अड्डे से गोरखपुर प्रस्थान के लिए निकली रोडवेज बस नम्बर Up 53 AT-7394 जैसे ही सड़क पर आयी उसका ब्रेक फेल हो गया। जिसके कारण रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के बाय पटरी पर स्थित खड़े साइकिल और मोटरसाइकिल को रौद डाला। भगवान का शुक्र था इस बीच नाले का डिवाइडर आ गया और बस उसके दीवार से टकराकर खड़ी हो गई । डिवाइडर नही होता तो बस होटल में घुसती और परिणाम काफी बुरा होता।
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महत्व का बस अड्डा सोनौली से तमाम रोडवेज बसे बिल्कुल जर्जर हालत में है। ज्वा बसे यहां से गोरखपुर तक दौड़ाया जा रहा है। यही कारण है कि रोडवेज बसों में लोग यात्रा करने से कतरा भी रहे हैं । पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से आने वाले यात्री यात्रियों की पहली प्राथमिकता रोडवेज बस होती है। लेकिन खटारा बसों के कारण यात्री प्राइवेट बसों से यात्रा करने के लिए विवश होते हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे