नेपाल: नौतनवा के आलू व्यवसायी की सड़क दुर्घटना में मौत,एक भैरहवा का।

इंडो नेपाल न्यूज नेपाल भैरहवा:नेपाल में भैरहवा से बुटवल की तरफ बाइक से जा रहे दो आलू व्यवसायी पडसरी के पास सड़क पर खड़ी एक जेसीबी में सामने से भिड़ गये और दोनो व्यापारियो की दर्दनाक मौत हो गयी।
मृतक अमित कुमार कांदू निवासी भैरहवा वार्ड 6 तथा दुसरा बिशाल कुमार मद्धेशिया उम्र 24 वर्ष नौतनवा निवासी बताया गया है पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है सड़क दुर्घटना में दोनों भाइयों की मौत की खबर जंगल में आग की तरफ फैल गया है । व्यवसायिक शुभचिंतक उनके घरों पर पहुंचने लगे हैं।





