चरस की बड़ी खेप के साथ दो भारतीय गिरफ्तार

चरस की बड़ी खेप के साथ दो भारतीय गिरफ्तार

चरस की बड़ी खेप के साथ दो भारतीय गिरफ्तार

नेपाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,चरस को भारत के दिल्ली में खपाने की थी योजना।
आई एन न्यूज भैरहवां नेपाल :
मित्र राष्ट्र नेपाल से तस्करी के जरिए चरस की एक बड़ी खेप को लेकर नेपाल से भारत में घुसपैठ करने की फिराक में जुटे दो भारतीय नागरिकों को नेपाल पुलिस ने चरस के साथ दबोच लिया।
सूत्रों के अनूसार नेपाल कपिलवस्तु जिले के बहादुरगंज पुलिस चौकी की पुलिस ने लगभग 40 किलो चरस के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस चरस की खेप को पहाड़ी जिलों से छुप छुपा कर लाया जा रहा था और इसे भारत के दिल्ली में खपाने की योजना थी।
बता दे कि चरस के बड़ी खेप भेजे जाने की सूचना पूलिस को पहले ही लग गयी थी। तस्करो को दबोचने के लिए पुलिस अपना जाल बिछा लिया था और जैसे ही दोनों तस्कर चरस की खेप को लेकर पहुंचे सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। दोनों व्यक्तियों के पास से 3 बैग मिले जिसमे आसमानी रंग की चार प्लास्टिक के गैलन मे छोटी-छोटी पुडिया बनाकर उसमे भरा गया था जिसका वजन 40 किलो था। पकड़े गये दोनो भारतीयों की पहचान ताहिर अली तथा मोहम्मद आलम भारत में बिहार के मोतिहारी जिले के पूर्वी चम्पारण के निवासी के रूप में हुई है।
नेपाल पुलिस के नायब उपरीक्षक रवि रावल ने बताया कि दोनों भारतीय युवकों को अदालत में पेश किया गया जहाँ से उन्हें पांच दिनों के रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जा रहा है और यह भी पड़ताल कर रही है कि इसके पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नही है। पुलिस ने इन बरामदगी के मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी है और हर आने जाने वालों को गहन जांच की जा रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे