नौतनवा:यूरिया के लिए साधन सहकारी समिति पर किसानो का हंगामा, प्रर्दशन।
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली :साधन सहकारी समिति महुअवा पर यूरिया रवाद के नहीं मिलने से किसानो में हाहाकार मच गया है। किसानों ने आज समित पर हंगामा मचाया और सरकार के विरोध में नारे वाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
मंगलवार को करीब 11:00 बजे साधन सहकारी समिति महुअवा पर यूरिया खाद के लिए किसान पहुंचने लगे किंतु सचिव द्वारा कई दिनो से बार बार कहा जा रहा है कि खाद कल आएगी जिस पर आज दर्जनों किसान आक्रोशित हो गए और सहकारी समिति के सामने खड़ा होकर सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे मामला थोड़ी देर में ही गरम हो गया और मौका देख सरकारी समिति का सचिव फरार हो गया।
महुअवा साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पप्पू खान ने कहा कि 20 दिन पहले यूरिया खाद के लिए पैसा जमा कर दिया गया है। 30 टन खाद आने हैं। ए आर के आदेश के बावजूद भी खाद समिति पर नहीं आ रहा है। किसान कई दिनों से समिति से वापस लौट रहे है जिसके कारण किसानों का विरोध हंगामा स्वभाविक है। आक्रोशित किसानो ने समिति पर सरकार के विरोध में नारेबाजी भी किया है किंतु किसी तरह उन्हें समझा बुझाकर भेजा गया ।
विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों में मुख्य रूप से ताजुद्दीन शिरवार रशीद अहमद कुलदीप हरिश चंद पाठक डब्लू खान विक्रम यादव विक्रम प्रसाद लालू प्रसाद ओम प्रकाश वर्मा जलालुद्दीन खान अलाउद्दीन खान चीकू खान मकबूल खान सहित तमाम किसान रहे।





