सोनौली बार्डर: मानव तस्कर एक नेपाली युवती के साथ
गिरफ्तार आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल से भारत में घुसपैठ कर रहे एक मानव तस्कर को
नेपाली लड़की के साथ एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार की शाम करीब 5 बजे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के फरीदी तिवारी गांव के पगडंडी रास्ते से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक संदिग्ध नेपाली लड़की को एक गश्त के दौरान एसएसबी और सोनौली पुलिस टीम ने रोक कर पूछताछ किया तो मानव तस्कर कर भागने का प्रयास किया किंतु एसएसबी के जवानों ने उसे दबोच लिया। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम के पूछताछ में पता चला कि 24 वर्षीय लड़की को नेपाली युवक दिलीप कुमार पुत्र रामनाथ चौधरी नेपाल के पालपा जिले से उसे फुसलाकर देह व्यापार के लिए भारत में ला रहा था। जिसे जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम दिलीप कुमार पुत्र रामनाथ चौधरी निवासी पाटन वार्ड नंबर 6 जिला कपिल बस्तु तौलिहवा नेपाल बताया है। पुलिस ने एसएसबी डांडा हेड के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभाकर सिंह के तहरीर पर धारा 370 आईपीसी तथा 3,4,5 अनैतिक व्यापार के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।
इस संबंध में कोतवाल सोनौली आनंद गुप्ता ने बताया कि मानव तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है जबकि नेपाली लड़की को मानव सेवा संस्थान के कार्यकत्रियों के सहयोग से नेपाल पुलिस के माध्यम से उसे नेपाल भेजा जा रहा है।





