सोनौली: हेरोइन के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल सोनौली बार्डर के तिलहवा गाव के पास सोमवार की रात एसएसबी और सोनौली कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो नेपाली युवकों को दबोच लिया है।
देर रात को एसएसबी के जवान व सोनौली कोतवाली पुलिस संयुक्त रूप से सरहद के निकट पगडंडी मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भारत-नेपाल के सरहदी गाव तिलहवा के पास दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। जवानों ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। जाच में दोनों की जेब से 30 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम हीमबहादुर कार्की एवं सोमनाथ राजभर निवासी बुटवल जिला रुपंदेही नेपाल बताया।
इस संबंध में सोनौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।





