सोनोैली : हत्या कर फेंका गया शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सोनोैली : हत्या कर फेंका गया शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क; सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा जगरन्नाथपुर के समीप सीवान में सोमवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक की लाश पुलिस को मिली है। शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। पुलिस के काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त श्रीनिवास यादव उम्र 30 वर्ष, निवासी जगरन्नाथपुर थाना सोनौली के रुप में हुई।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को पहचान लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा जगरन्नाथपुर के ग्रामीण सोमवार की सुबह सिवान में 30 वर्षीय युवक श्रीनिवास यादव का शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पडताल में जुट गई। मौके पर परिजन भी पहुंच गए और शव को पहचान लिया।
सोनौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान हैं। जिससे प्रथम दृश्या मामला हत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता रामलखन की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे