निमार्ण कार्य का वार्ड सभासद ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता परखा, ठेकेदार को दी चेतावनी

निमार्ण कार्य का वार्ड सभासद ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता परखा, ठेकेदार को दी चेतावनी

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नगर पंचायत सोनौली वार्ड नं0 12 घनश्याम नगर में बहुप्रतिक्षित जगरनाथ स्कूल गली में चल रहे इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण का वार्ड सभासद अमीर आलम ने औचक रूप से निरीक्षण किया। और ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में अनियमिता हुई तो खैर नहीं।
बता दे की जगरनाथ स्कूल गली में बैजनाथ मद्धेशिया के घर तक नाली एवं इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य तेज गति से हो रहा है। सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी के निर्देशानुसार वार्ड के सभासद अमीर आलम मौके पर पहुच कर हो रहे कार्यो का निरिक्षण किया। और गुणवत्ता को जांचा परखा। इसी क्रम में वार्ड वासियों से सभासद ने अपील करते हुए कहा कि यह सड़क आपका अपना सड़क है। नाली एवं सड़क निर्माण की गुणवत्ता को जांचने परखने की जिम्मेदारी आप सबकी है।
इस मौके पर वार्ड के सम्मानित लोगों में पप्पू सिंह , चन्द्रिका कौशल, अकबाल मास्टर, दीपक मद्धेशिया, दीनानाथ सैनी , ओम प्रकाश उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे