Maharajganj:शहीदों की शहादत में फूटा जनाक्रोश, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे।

Maharajganj:शहीदों की शहादत में फूटा जनाक्रोश, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे।

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ शहर से गांव तक उबाल देखने को मिल रहा है। चारों तरफ लगातार आतंकियों के ख़ात्मे की मांग हो रही है।
बता दें की बुधवार को महराजगंज के बलुअही धुस में आतंकी हमले के विरोध में सभी दुकानें बंद रहीं। साथ ही सैकड़ों व्यवसायियों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर भगवान से प्रार्थना किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुद्धि दें और पाकिस्तान को पुलवामा हमले का बदला लिया जाय।
इसी क्रम में बलुवही धुस में एक विशाल जुलूस निकला जिसमें व्यापारी, नगर के युवा और स्कूली छात्रों ने भी सड़क पर उतर पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की , इतना ही नही लोगो मे इतना ग़ुस्सा था कि हर बाइक से आ रहे राहगीर के बाइक पर पाकिस्तान मुर्दाबाद का स्टिकर चिपकाया और बाइक जुलूस भी निकाला गया। पूरे नगर में भ्रमण कर युवाओं ने शहीदों को नमन किया और आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। लगभग 20 किलोमीटर भ्रमण के बाद शिव मंदिर परिसर में पहुंच कर बाइक जुलूस, श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गया। सभी ने अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए।
इस क्रम में स्थानीय लोगों ने मांग किया कि अब सरकार सेना को पाकिस्तान पर हमले का आदेश दे। ताकि देश के शहीदों के शहादत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते रहे तो कहीं शहीदों के सम्मान में नारेबाजी की गई। लोगों के आंखों में जहां शहीदों के लिए आंसू हैं तो चेहरे पर घटना को लेकर गुस्सा देखने काे मिल रहा है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे